scorecardresearch

लड़कियों को शगुन में 8 ग्राम सोना, सिल्क साड़ी, 6 फ्री सिलेंडर... इन वादों ने TVK को दिलाई 'विजय'

तमिलनाडु विधानसा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके बहुमत के करीब तक पहुंचती दिख रही है. विजय की इस जीत में उनके मेनिफेस्टों की अहम भूमिका मानी जा रही है. विजय की पार्टी ने मेनिफेस्टो में शादी के समय लड़कियों को 8 ग्राम सोना और सिल्क साड़ी देने का वादा किया है.

Actor Vijay Actor Vijay

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा फेरबदल हुआ है. नई-नवेली पार्टी तमिलगा वेटी कजगम (TVK) ने तूफानी बढ़त बनाई है. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी एक्टर विजया यानी जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके के इस प्रदर्शन ने डीएमके और एडीएमके काफी पीछे छोड़ दिया है. विजय की इस निर्णायक बढ़त में उनकी छवि के साथ TVK के मेनिफेस्टो की अहम भूमिका मानी जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि किन वादों ने टीवीके जीत में अहम भूमिका निभाई.

बेटी की शादी में 8 ग्राम सोना-
विजय की पार्टी टीवीके ने अपने घोषणापत्र में कई वादे किए. लेकिन सबसे अहम लड़कियों को शादी में 8 ग्राम सोना देने का वादा रहा. पार्टी ने सरकार बनने पर बेटी की शादी में सरकार 8 ग्राम सोना शगुन के तौर पर देगी. इतना ही नहीं, सिल्क की साड़ी भी देने का वादा किया. अगर घर में नन्हा मेहमान पैदा होता है तो सरकार की तरफ से सोने की अंगूठी मिलेगी.

6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा-
सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके ने हर फैमिली को साल में 6 फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया है. इसके अलावा सरकारी जमीन पर मुफ्त आवासीय पट्टे देने का वादा भी किया है. टीवीके 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पाइप के जरिए पीने का पानी भी देगी.

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए-
टीवीके हर महीने महिलाओं को 2500 रुपए आर्थिक मदद देने का भी वादा किया है. अब टीवीके को बड़ी जीत मिल रही है तो लोगों को उनसे उम्मीद बढ़ गई है. इतना ही नहीं, महिलाओं को 5 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त कर्ज देने का वादा भी किया है.

नशा मुक्त तमिलनाडु-
टीवीके ने नशा मुक्त तमिलनाडु अभियान शुरू करने की घोषणा की. विजय की पार्टी ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 18 हजार रुपए और सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपए सैलरी देने वादा किया है.

सीनियर नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने 3 हजार रुपए देने और पेंशन योजना का दायरा 15 लाख लोगों तक करने का वादा किया.

ये भी पढ़ें: